सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Governor Satya Pal Malik targeted the BJP government

राज्यपाल मलिक ने सरकार पर साधा निशाना: बोले- देश का पेट भरने वाला किसान और रक्षा करने वाला जवान दुखी

संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना के गांव सींक में तिरखु तीर्थ पर पहुंचे मेघालय के राज्यपाल ने सरकार पर निशाना साधा। वह बोले कि पहले किसानों को बर्बाद किया अब जवानों के साथ मजाक हो रहा है। उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध भी किया।

Governor Satya Pal Malik targeted the BJP government
सत्यपाल मलिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि आज देश का पेट भरने वाला किसान और रक्षा करने वाला जवान दोनों दुखी हैं। केंद्र सरकार ने पहले किसानों को बर्बाद किया और अब अग्निपथ योजना लाकर देश के जवानों के साथ मजाक किया जा रहा है। वे रविवार को हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सींक के तिरखु तीर्थ परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

Trending Videos


गांव सींक, पाथरी, ऐचरा कलां, रामनगर और कुरड़ के लोगों ने तिरखु तीर्थ पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था। यहां लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि किसान आधी लड़ाई लड़ चुके हैं, लेकिन आधी अभी बाकी है। जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा, तब तक किसानों की आय वृद्धि के दावे छलावे ही रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में 19 गोलियां लगने से घायल हुए परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने भी कहा है कि चार वर्ष के लिए जवानों को भर्ती करना गलत है। जवान चार वर्ष में छह महीने छुट्टी पर रहेगा और चार वर्ष बाद उसे घर वापस भेज दिया जाएगा। इतने समय में वह कुछ नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने उन्हें एक ही बात सिखाई है कि हिम्मत नहीं हारना। आज मैं उसी रास्ते पर चल रहा हूं। समारोह की अध्यक्षता दलबीर सिंह मलिक ने की। 

प्रधानमंत्री से मिला था, उन्होंने कहा था कि किसान खुद चले जाएंगे : मलिक
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि वह किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उनसे कृषि कानून वापस लेने की मांग की थी। तब उन्होंने कहा था कि किसान खुद ही चले जाएंगे। तब मैने प्रधानमंत्री से कहा था कि ये भारत के किसान हैं, पीछे नहीं हटेंगे। सरकार को ही पीछे हटना होगा। 

पीएम के दोस्त हैं अडाणी, इसलिए एमएसपी लागू नहीं : मलिक
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के दोस्त अडाणी हैं। वह सस्ता गेहूं लेकर महंगा बेचेंगे। इसके लिए पानीपत में भी गोदाम बनाया है, इसलिए प्रधानमंत्री एमएसपी कानून लागू नहीं करना चाहते हैं। 

मेरी मेहनत से कश्मीर से हटी धारा-370
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्यपाल होने के दौरान धारा-370 हटवाने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला आदि ने इसका विरोध किया था। इसके बावजूद मैं अडिग रहा, जिसके परिणाम स्वरूप यह संभव हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed