{"_id":"6994e1701debb78fac0e7a24","slug":"gym-operator-attacked-with-axe-over-expulsion-from-gym-panipat-news-c-244-1-pnp1012-152448-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिम से निकालने की रंजिश में जिम संचालक पर गंडासी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिम से निकालने की रंजिश में जिम संचालक पर गंडासी से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की वधावाराम कॉलोनी में परशुराम मंदिर जा रहे एक जिम संचालक पर फॉरच्यूनर सवार हमलावरों ने गंडासी से हमला कर दिया। आरोप है कि एक साल पहले जिम से निकालने पर बलवान उर्फ फौजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला किया है। आरोपी ने पहले भी धमकी दी थी कि उसने जिम छोड़ा है जिम वाले को नहीं। उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
अंसल निवासी दिनेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका अंसल में जिम है। जहां पर बलवान उर्फ फौजी भी जिम करने के लिए आता था। उसका व्यवहार ठीक न होने के कारण फरवरी 2025 में उसका उसकी मेंबरशिप को खत्म कर दिया था। उसी समय वह से अक्सर धमकी दे रहा था। कई बार सोशल मीडिया पर भी धमकी दे चुका था। जिसकी शिकायत थाना सेक्टर 13/17 में दर्ज कराई थी। लेकिन, पंचायती तौर पर फैसला हो गया था। सोमवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परशुराम मंदिर वधावाराम कॉलोनी में जा रहे थे। उसी समय आरोपी बलवान अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलवान और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वर्जन :
पुलिस ने शिकायत के आधार बलवान को नामजद कर दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दीवान सिंह, प्रभारी, थाना तहसील कैंप।
Trending Videos