{"_id":"6994ded707f7858eb8087d1a","slug":"report-on-cross-voting-in-the-zilla-parishad-president-election-was-called-for-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152461-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिप अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिप अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के सामने नामांकन दाखिल करने और क्रॉस वाेट करने की रिपोर्ट तलब की है। जिलाध्यक्ष इसकी रिपोर्ट बनाने में लगे हैं। ऐसे में पार्टी इसमें बड़ी कार्रवाई कर सकती है। वहीं कुछ नेता इस मामले को मैनेज करने में लगे हैं और इस रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं।
जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को कराया गया था। भाजपा ने वार्ड-नौ की पार्षद ज्योति शर्मा को अध्यक्ष पद की उम्मीदवार घोषित किया था। सर्वसम्मति न होने पर चुनाव कराया गया। ज्योति शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।
इनके सामने भाजपा की सुदेश ने नामांकन दाखिल किया था। दोनों में बराबरी का मुकाबला रहा। ज्योति शर्मा और सुदेश को आठ-आठ वोट मिले थे। चुनाव अधिकारी ने पर्ची डाली थी।
इसमें ज्योति शर्मा का नाम आया था। प्रशासन ने ज्योति शर्मा का नाम अध्यक्ष के लिए घोषित किया था। जानकारों की माने तो दोनों के दो-दो वोट क्रॉस हुए हैं। भाजपा ज्योति शर्मा के समर्थन में दो वोट लाने का दावा कर रही है।
Trending Videos