सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young women are delaying marriage, increasing difficulties in conceiving.

Panipat News: युवतियां देरी से कर रहीं शादी, गर्भ धारण में बढ़ रहीं मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Young women are delaying marriage, increasing difficulties in conceiving.
विज्ञापन
पानीपत। आधुनिक जीवनशैली के साथ समाज के बदलते तौर तरीकों में महिलाओं का जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। पहले पढ़ाई के चक्कर में देरी से शादी और फिर परिवार नियोजन के फैसले महिलाओं में शारीरिक विकार आ जाता है। वे फिर चाहकर भी बच्चा पैदा करने की स्थिति में नहीं हो पाती। स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास इस तरह के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। अकेले जिला नागरिक अस्पताल में हर रोज करीब 10 महिलाएं आ रही हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं को खान-पान बदलने के लिए जागरूक कर रही हैं।
Trending Videos




जिला नागरिक अस्पताल में गायनी की ओपीडी में हर रोज गर्भ की समस्या से करीब 10 महिलाएं पहुंच रही हैं। चिकित्सक इसका मुख्य कारण महिलाओं का ज्यादा तला हुआ खाना, शादी के बाद भी मां बनने का फैसला 35 साल के बाद लेना बता रही हैं। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गोयल ने बताया कि आज के समय में जहां खान-पान बदल रहा है। अब शादी भी 30 साल की उम्र में कर रही हैं। जबकि गर्भधारण करने की सही उम्र 22 से 25 साल तक होती है। महिला में 30 साल के बाद गर्भधारण करना मुश्किल होने लगता है और 35 साल के बाद तो यह परेशानी हो बढ़ जाती है लेकिन आज के समय में महिलाएं 30 साल के बाद ही मां बनना पसंद कर रही हैं। इसके बाद बच्चेदानी कमजोर होने लगती है। ऐसे में गर्भधारण करने में परेशान आने लगती हैं। बदलते खान-पान से महिलाओं में फैटी लीवर, बीपी, पीसीओएस की समस्या बढ़ जाती है। यह भी गर्भधारण न हो पाने का कारण बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-एक
सनौली रोड पर शहर से सटे एक गांव की एक महिला ने बताया कि पढ़ाई के कारण उसकी शादी 2010 में 27 वर्ष की आयु में हुई थी। उन्होंने अपने पति से नौकरी की तैयारी करने की बात कही। उनके पति ने साथ दिया। उनको 2014 में बैंक में नौकरी मिली। अब शादी को करीब 16 साल हो गए हैं। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ से कई बार जांच करा चुकी हैं।
केस नंबर-दो
शहर की एक कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि वह परिवार में इकलौती हैं। उनके माता-पिता उन्हें पढ़ा लिखाकर अपने पैर पर खड़ा करना चाहते थे। माता-पिता का सपना पूरा करने में 25 साल लग गए। उनकी शादी 26 वर्ष की आयु में हुई। शादी के दो साल बाद परिवार बढ़ाने की योजना बनाई। 28 वर्ष की होने के बाद पहले गर्भ धारण करने में समस्या हुई फिर पहले बच्चे में धड़कन न बन पाने की समस्या से गर्भपात कराना पड़ा। फिर करीब दो साल का समय लग गया। अब भी लगातार दवा ले रही हैं।
वर्जन :



महिलाओं को जागरूक होना चाहिए और सही समय पर सही फैसला लेना चाहिए। गर्भधारण के बाद आयरन, कैल्शियम की दवा समय पर लेनी चाहिए और पेट में दर्द या कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

डॉ. नेहा गोयल, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed