सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Illegal vendors to be tightened, those without uniforms and identity cards will be sent to jail.

Panipat News: अवैध वेंडरों पर कसेगा शिकंजा, बिना वर्दी व पहचान पत्र के जाएंगे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal vendors to be tightened, those without uniforms and identity cards will be sent to jail.
विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों को अवैध वसूली से रोकने के लिए स्टेशन पर चोरी-छिपे घूमने वाले अनधिकृत वेंडरों पर शिकंजा कसा जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए इस योजना को धरातल पर उतारने का फैसला किया है। इस कार्रवाई के लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है जो अवैध वेंडरों की धरपकड़ करेगी और उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए आरपीएफ के सुपुर्द करेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन पर और ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध करवाना रेलवे की प्राथमिकता है। यह पदार्थ यात्रियों को निर्धारित रेट पर और अधिकृत वेंडर की मदद से मिलें, इसके लिए ही अब अभियान चलाने का फैसला किया गया है। इस संबंध में स्टाल संचालकों को भी जानकारी दे दी गई है कि उनके पास कोई भी अवैध वेंडर नहीं होना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed