सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Income revision, pension, ration card received the most complaints in PPP

Panipat News: पीपीपी में आय संशोधन, पेंशन, राशन कार्ड की आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Income revision, pension, ration card received the most complaints in PPP
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में सोमवार को 23 लोगों ने फरियाद लगाई। इनमें पीपीपी में आय संशोधन, पेंशन व राशन कार्ड बनवाने जैसी छोटी-छोटी शिकायतों का भी समाधान नहीं मिल पाया। ऐसे में लोगों को आश्वासन लेकर वापस जाना पड़ा।
Trending Videos

जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में लगाया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सख्त, स्पष्ट और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान देने की प्रशासनिक प्रतिबद्धता है। हर शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा में होना चाहिए।
लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है।
चोरी, धोखाधड़ी, अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़े हर मामले में तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन कृष्ण आर्य, सुरेंद्र जोगी, डीएसपी सतीश वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed