सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Interrogation of criminals accused of firing at money exchange centre

Panipat News: मनी एक्सचेंज सेंटर पर फायरिंग के आरोपी बदमाशों से पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Interrogation of criminals accused of firing at money exchange centre
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन के असंध रोड पर मनी एक्सचेंज कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों पूछताछ तेज कर दी है। आरोपियों को हथियार कहां से मिले इसकी जांच की जा रही है। कुछ नाम सामने आए हैं। पुलिस ने सभी पर शिकंजा कस दिया है।
Trending Videos

मनी एक्सचेंज पर फायरिंग के मामले में शुक्रवार रात को पुलिस ने तीन आरोपियों कबीरपुर निवासी संदीप, कोट मोहल्ला निवासी कृष्ण उर्फ काकू व रोहणा गांव निवासी कुनाल को गिरफ्तार किया था। शनिवार को तीनों को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे दो बदमाशों के कहने पर फायरिंग करना स्वीकार किया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों ने पिस्तौल से फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जानकारी जुटाई जा रही है कि उनके पास पिस्तौल कहां से आई। साथ ही इस मामले में और कितने आरोपी शामिल हैं। रविवार को दिनभर चली पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों और विदेश में बैठे बदमाशों के बारे में कई तथ्य जुटाए गए। उन्हें कितने रुपये का लालच देकर वारदात कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed