सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   It rained late last night and it may rain today too.

Panipat News: देर रात हुई बूंदाबांदी आज भी हो सकती है बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
It rained late last night and it may rain today too.
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में मंगलवार को सुबह हल्के से मध्यम बादल छाए लेकिन दिन में तेज धूप और गर्म हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री बढ़ा। वहीं देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार को बारिश के आसार जताए हैं। जिले में मंगलवार को सुबह बादल छाने से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। इससे अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है जिससे जिला नागरिक अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फिजिशियन डॉ. जैसमीन लोगों को धूप में न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और शुरुआती लक्षणों में ही चिकित्सक जांच लेने की सलाह दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed