{"_id":"690a9b1cfd82f8e6f601cf48","slug":"kaithal-won-the-basketball-competition-panipat-news-c-245-1-kht1011-140178-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैथल ने जीती बास्केट बॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैथल ने जीती बास्केट बॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पंचकूला में राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें कैथल के लड़कों की बास्केटबाल की टीम ने मंगलवार को हुए मुकाबले में रेवाड़ी की टीम को 15 अंकों के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। मैच में कैथल की टीम ने जहां 55 अंक प्राप्त किए वहीं रेवाड़ी की टीम 40 अंक हासिल कर पाई। ये जानकारी बास्केटबाल एसोसिएशन कैथल के सचिव सतपाल रेढु ने दी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से 11 से 13 नवंबर तक राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कैथल के 184 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद हुआ है। इसमें - एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, बास्केटबाल, हैंडबाल, वालीबाल के खिलाड़ी शामिल हैं। जो राज्य स्तरीय खेलों में दमखम दिखाते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे। इन खिलाड़ियों में 92 लड़के और 92 ही लड़कियां शामिल हैं।
एथलेटिक्स में 31 लड़के और 31 लड़कियां, बैडमिंटन में चार लड़के व चार लड़कियां, तैराकी में 17 लड़के और 17 लड़कियां, बास्केटबाल में 12 लड़के और 12 लड़कियां, वालीबाल में 12 लड़के और 12 लड़कियां, हैंडबाल 16 लड़के और 16 लड़कियां शामिल हैं। ये खेल पंचकूला और अंबाला में आयोजित किए जाएगे। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि जिले से छह खेलों के 184 खिलाड़ियों का चयन किया गया ह। इनमें 92 लड़के और 92 ही लड़कियां शामिल हैं। खेल 11 से 13 नवंबर तक अंबाला और पंचकूला में आयोजित होंगे।
Trending Videos