{"_id":"6a0399f7bd99cfa0920038c9","slug":"lpg-refilling-was-being-done-in-the-fields-30-cylinders-were-seized-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157084-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेतों में की जा रही थी रसोई गैस की रिफिलिंग, 30 सिलिंडर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेतों में की जा रही थी रसोई गैस की रिफिलिंग, 30 सिलिंडर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसराना। पश्चिमी एशिया के देशों में तनाव के बाद वाणिज्यिक सिलिंडर महंगे होने पर घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी बढ़ गई है। शहर और कस्बों से दूर खेतों में सिलिंडर रिफिलिंग कर कालाबाजारी का धंधा चल रहा है।
खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को ब्राह्मण माजरा से भादड़ गांव की सड़क पर खेतों से 30 घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं। टीम ने शहीद विजय सिंह गैस एजेंसी में सिलिंडर रख दिए हैं। थाना इसराना पुलिस ने इसमें कार्रवाई शुरू कर दी है।
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विकास रोहिल्ला, संजीव मेहरा, निरीक्षक चरणजीत सिंह और उप निरीक्षक रवि कुमार की टीम ने पुलिस के साथ ब्राह्मण माजरा से भादड़ गांव की मुख्य सड़क के नजदीक खेतों में एक कमरे में दबिश दी। यहां 30 घरेलू गैस सिलिंडर और दो इलेक्ट्रिक मोटर बरामद की। संवाद
Trending Videos