सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Manuraj secured a place in the state, first place in the district, Prachi enhanced the respect of daughters

Panipat News: मनुराज को प्रदेश में बनाई जगह, जिले में पहला स्थान , प्राची ने बढ़ाया बेटियों का मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Manuraj secured a place in the state, first place in the district, Prachi enhanced the respect of daughters
मनुराज।
विज्ञापन
-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी, देहरा गांव के मनुराज ने 497 अंक के साथ प्रदेश में तीसरा तो जिले में पाया पहला स्थान
Trending Videos

- अक्षय और प्राची दहिया ने 494 अंकों के साथ जिले में पाया दूसरा स्थान
- इंजीरियर व डॉक्टर बनने का सपना संजोए परीक्षाओं के बाद से ही तैयारी में लगे हैं होनहार
-10वीं कक्षा में 93.61 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पाया चौथा स्थान
- 14848 में से 13899 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं कक्षा का जिला 93.61 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। प्रदेश के औसत परीक्षा परिणाम से 4.01 प्रतिशत अधिक रहा। हालांकि पिछले साल से जिले के परिणाम में 2.13 प्रतिशत की कमी आई है। ग्रामीण अंचल के मॉडर्न शिक्षा सदन देहरा के मनुराज ने 497 अंक लाकर प्रदेश में तीसरा तो जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल के छात्र अक्षय कुमार और सरस्वती मॉडल स्कूल अहर-कुराना की छात्रा प्राची दहिया ने 494 अंक लाकर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। सरस्वती स्कूल अहर-कुराना की ही छात्राओं रिया, रितिका पुत्री रणबीर और रितिका पुत्री गुलाब सिंह ने 493 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने वीरवार दोपहर करीब एक 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। घनी गर्मी के बीच अपेक्षाकृत परीक्षा परिणाम आने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बोर्ड की वेबसाइट शुरुआती एक घंटे में कई बार क्रैश हुई। जिले में 14848 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 13899 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 859 विद्यार्थियों को विषय विशेष में प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता रही। 90 विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। परीक्षा परिणाम में पास होने की जानकारी मिली तो विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। विद्यार्थियों व उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाॅक्स


पास प्रतिशत में भी लड़कियां अव्वल
10वीं के परिणामों में बेटियों ने न केवल टॉपर ने जगह बनाई, बल्कि पास प्रतिशत में भी दबदबा रहा। प्रदेश के कुल 89.60 प्रतिशत परिणाम में परीक्षा में बैठीं छात्राओं का प्रतिशत 91.64 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 87.69 रहा।



बॉक्स
फोटो- मनुराज 497 अंक

संघर्ष से मिली सफलता, इंजीनियर बनने का सपना
छात्र : मनुराज
अंक : 500 में से 497 (99.4 प्रतिशत)
माता : पूनम, गृहिणी
पिता : मनोज गाहल्याण, प्रदूषण विभाग में क्लर्क
स्कूल : मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत
परिचय : खंड समालखा के गांव देहरा निवासी मनुराज ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले मनुराज ने अनुशासित दिनचर्या, 7-8 घंटे की नियमित पढ़ाई और सेल्फ स्टडी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।

टॉपर बोला संघर्ष से मिली सफलता, प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, इंजीनियर बनने का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। खंड समालखा के गांव देहरा के एक साधारण किसान परिवार के बेटे मनुराज ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मनुराज ने 500 में से 497 अंक हासिल कर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया।
मनुराज ने बताया कि सफलता पाने के लिए उन्होंने पूरे साल अनुशासित दिनचर्या अपनाई। परीक्षा के दौरान वे प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बनाए रखी। केवल जरूरत के अनुसार ही फोन का उपयोग किया। कठिन विषयों की तैयारी के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अलग टाइम-टेबल बनाया और नियमित रूप से सेल्फ स्टडी की। उन्होंने बताया कि माता-पिता का सहयोग और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा। पिता मनोज गाहल्याण क्लर्क और मां पूनम गृहिणी हैं। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। वे तकनीकी क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे।

बीते छह वर्षों का परिणाम एक नजर में-



वर्ष हरियाणा पानीपत



2025 92.49 95.74



2024 95.22 97.24



2023 65.43 74.30



2022 73.18 82.92



2021 100 100



2020 64.52 64.12



2019 --- 57.39



वर्जन-



बोर्ड की 10वीं कक्षा कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। मनुराज ने 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम प्रदेश में गौरवान्वित किया है। तीन वर्षों के दौरान जिले के परीक्षा परिणाम में बेहतरीन सुधार हुआ है। यह सब विभाग और शिक्षकों की मेहनत और सकारात्मक योगदान का परिणाम है।



- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed