सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation sent notices to the fort, Mahesh said he would demolish the house himself.

Panipat News: निगम ने किला पर भेजे नोटिस, महेश बोले खुद तोड़ेंगे मकान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
The corporation sent notices to the fort, Mahesh said he would demolish the house himself.
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने गुड़मंडी स्थित काली माता मंदिर की गली में आठ मकानों को वीरवार को नोटिस दे दिए हैं। इनमें पांच मकानों में दरार और बाकी तीन इनके पड़ोस में हैं। इनको मकान खाली करने की कही है। क्षतिग्रस्त मकान को हटाने की बात कही है। पीड़ित मकान मालिक महेश ने मकान को खुद तोड़ने का फैसला लिया है। वे एक-दो दिन में अपना मकान तोड़ना शुरू करेंगे।
Trending Videos

किला मैदान की काली माता मंदिर की गली में महेश समेत पांच लोगों के मकानों में रविवार को दरार आ गई थी। लोगों ने स्पॉट लगाकर मकान को रोका था। नगर निगम की टीम ने साेमवार को मौका मुआयना कर मकान मालिकों के नोटिस तैयार कर दिए थे। निगम ने बुधवार को आठ लोगों को नोटिस रिसीव कराए हैं। निगम के नोटिस पाकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। महेश ने बताया कि वह मकान के लिए हर जगह गुहार लगा चुके हैं। निगम के नोटिस मिलने के बाद मकान खुद तोड़ना मजबूरी हो गई है। वहीं दूसरे लोगों ने भी नोटिस मिलने पर चिंता जाहिर की है। सतीश और इंद्रजीत ने बताया कि निगम को नोटिस देने की बजाय मरम्मत कार्य में तेजी लानी चाहिए थी। स्थानीय लोगों का इस समय सरकारी मशीनरी के साथ सहयोग करना चाहिए था। निगम अधिकारी उल्टा नोटिस देकर भय पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed