सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 25,500 defrauded from labourer's account by changing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर मजदूर के खाते से 25,500 रुपये की ठगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Rs 25,500 defrauded from labourer's account by changing debit card
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-2 में एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए मजदूर का डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से 25,500 रुपये की ठगी कर ली। थाना चांदनीबाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

राजाखेड़ी गांव के मैनपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-25 बाईपास में मजदूरी करते हैं। सोमवार को वह सेक्टर-25 रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आकर खड़ा हो गया और मदद के बहाने उसका कार्ड ले लिया। आरोपी ने चालाकी से उसका कार्ड बदल दिया और दूसरा कार्ड उसके हाथ में थमा दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। आरोपी ने खाते से 10 हजार, 10 हजार और 5,500 रुपये निकाल लिए गए। उनके साथ 25,500 रुपये की ठगी कर ली। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ठसों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed