सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman commits suicide in Panipat

Haryana: पति की बेवफाई से परेशान थी पत्नी, फोन पर देखी थी दूसरी लड़की से चैट; फंदा लगाकर किया सुसाइड

संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (पानीपत) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 31 May 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों ने बताया कि संजय की तैनाती पश्चिम बंगाल में है। वह 28 मई को छुट्टी आया था। इस दौरान उन्होंने दो दिन पहले ही बेटे का जन्मदिन मनाया। इसके बाद वह 29 मई को वापस चले गए।

Married woman commits suicide in Panipat
रितु, मृतक महिला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

थाना समालखा क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात संजय की पत्नी रितु (25) ने शनिवार दोपहर को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रितु के परिजनों का आरोप है कि उसके पति संजय का दूसरी लड़की से संबंध है, जिसकी चैट रितु ने देख ली थी। जिस कारण वह तनाव में थी। शुक्रवार को उसने पिता को फोन कर कहा था कि वह जीना नहीं चाहती। एक जून को उनके बेटे का पहला जन्मदिन है। इससे पहले ही उसने यह कदम उठाया। थाना पुलिस ने रितू के पिता की शिकायत पर पति संजय, सास, ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos




राजस्थान के जिला खैरधल तिजारा के रामबास झोपड़ी निवासी हीरा लाल ने बताया कि उनकी बेटी रितू की शादी 23 फरवरी 2024 को समालखा के गांधी कॉलोनी निवासी संजय के साथ हुई थी। संजय बीएसएफ में एसआई के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। शादी के कुछ दिन बाद से ही संजय उसकी मां कृष्णा व पिता देशराज कम दहेज के लिए रितु को ताने मारने लगे थे। कई बार उन्होंने समालखा पहुंचकर रितु के सुसराल वालों को समझाया भी था। जिस पर उन्होंने अपनी गलती मानी थी। एक जून 2025 को रितु ने बेटे श्रीयानस को जन्म दिया। इस दौरान ससुराल वालों ने दहेज में बलेनो कार की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा लाल ने बताया कि संजय का किसी दूसरी लड़की से संबंध है। रितु ने उनके फोन में लड़की की चैट देख ली थी। जिसकी सूचना उसने सास व ससुर को भी दी थी। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे रितु घर में अकेली थी। उसी समय उसने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति संजय, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

शुक्रवार को पिता को फोन कर कहा-मै जीना नहीं चाहती
हीरा लाल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे रितु ने उन्हें फोन कर बताया था कि संजय और उसके परिवार वाले उसकी हत्या करना चाहते हैं। संजय ने उसकी मांग का सिंदूर मिटा दिया है और दूसरी लड़की से शादी करने की बात कही। जिस कारण वह मानसिक रूप से तनाव में है और अब जीना नहीं चाहती।

28 को छुट्टी लेकर आया था संजय, 29 को चला गया था वापस
परिजनों ने बताया कि संजय की तैनाती पश्चिम बंगाल में है। वह 28 मई को छुट्टी आया था। इस दौरान उन्होंने दो दिन पहले ही बेटे का जन्मदिन मनाया। इसके बाद वह 29 मई को वापस चला गया। इस दौरान उसका रितु से झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह भी दोनों के बीच फोन पर काफी बहस हुई थी।

समालखा में नहीं हुआ पोस्टमार्टम, पानीपत में कराना पड़ा
महिला की मौत के बाद शनिवार को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समालखा उपमंडल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जताई। इसके बाद पुलिस शव को पानीपत के नागरिक अस्पताल ले गई। रविवार को पानीपत में पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने पैतृक गांव राजस्थान ले गए।

पुलिस की जांच में अभी तक चैट सामने नहीं आई है। पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दीपक, प्रभारी थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed