{"_id":"6a1c3cf4da1e6cb161044fe6","slug":"video-people-are-upset-with-the-education-and-health-facilities-in-ahar-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अहर में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान, लगातार पिछड़ रहा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहर में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग परेशान, लगातार पिछड़ रहा गांव
महाभारतकालीन अहर गांव शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बेहतर न होने पर लगातार पिछड़ रहा है। गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को एक समय मेरिट मशीन कहा जाता था। स्कूल आज दाखिलों के लिए तरस रहा है। अभिभावक पर्याप्त सुविधा न मिलने पर प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजना पसंद कर रहे हैं। यही स्थित स्वास्थ्य सेवाओं की है। अहर समेत आसपास के 52 गांवों को जोड़ने वाली सीएचसी को अपना भवन नहीं मिल पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को सीएचसी में मरहम पट्टी तक मुश्किल हो पाता है। ग्रामीण पेट में दर्द या बुखार होने पर सीएचसी की बजाय सीधे गांव के क्लीनिक पर जाते हैं। यानी ग्रामीणों केा सीएचसी से अधिक क्लीनिक के इलाज पर भरोसा है। इसी के नतीजन गांव में क्लीनिक की संख्या भी बढ़ रही है।
अहर गांव जिला मुख्यालय से करीब 31 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर व्यवस्था होना स्थानीय लोगों की मांग है। प्रशासन और संबंधित विभाग के दावे केवल हवाई साबित हो रहे हैं। गांव सीएचसी का भवन कंडम होने के बाद हटा दी है। अब अस्थायी केंद्र बनाया गया है। यह एक तरह से गर्भवतियों का रेफरल केंद्र बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।