{"_id":"6a1be809ece9541364055b3f","slug":"video-leopard-sighting-in-jagner-hills-sparks-panic-viral-clip-surfaces-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जगनेर की पहाड़ियों पर घूमते तेंदुओं का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जगनेर की पहाड़ियों पर घूमते तेंदुओं का वीडियो वायरल
रिछोहा और गुंगावद के बाद अब पिपरैठा व उसर्रा से सटी अरावली की पहाड़ियों पर तेंदुओं की चहलकदमी का दावा किया जा रहा है। शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक तेंदुआ घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद आस-पास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक शावक सहित दो वयस्क तेंदुए देखे गए हैं, जो भोजन-पानी की तलाश में आबादी की तरफ रुख कर सकते हैं।
सूचना पर वन विभाग के अधिकारी सम्यक कैन के निर्देश पर राजवीर सिंह, रामकुमार दीक्षित, वाइल्ड लाइफ एसओएस और थाना प्रभारी सुभाष चंद की पुलिस टीम ने प्रभावित इलाकों में संयुक्त गश्त शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।