सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The message given to follow the path of religion, service and virtue

Panipat News: धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The message given to follow the path of religion, service and virtue
श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में रविवार को पुरुषोत्तम मास मलमास कथा का पंद्रहवां दिन रहा। कथा वाचक पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने भगवान हरि विष्णु और पुरुषोत्तम मास की महिमा का वर्णन किया और सभी को धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
Trending Videos

उन्होंने भक्तों को बताया कि जब सूर्य की संक्रांति न होने के कारण इस महीने को मलमास या अधिमास कहकर समाज में अछूत मान लिया गया, तब निराश होकर मलमास भगवान विष्णु की शरण में वैकुंठ लोक पहुंचा। मलमास ने रोते हुए भगवान से कहा कि प्रभु संसार में हर महीने के कोई न कोई स्वामी हैं, लेकिन मेरा कोई स्वामी नहीं है, इसलिए सब मेरी निंदा करते हैं। शास्त्री ने आगे बताया कि शरणागत वत्सल भगवान विष्णु ने दयाद्र होकर मलमास का हाथ पकड़ा और उसे गोलोक में भगवान कृष्ण के पास ले गए। भगवान कृष्ण ने मलमास की व्यथा सुनकर उसे अपना सबसे प्रिय नाम पुरुषोत्तम प्रदान किया और कहा कि अब से मैं इस महीने का स्वामी हूं। जो भी इस महीने में मेरी भक्ति, दीपदान, और कथा श्रवण करेगा, उसे साक्षात मेरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागृति और धार्मिक चेतना का प्रसार हो रहा है। कथा के विश्राम पर आरती की गई। कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा

श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed