सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager drowned while bathing in canal

Panipat News: नहर में नहाने गया किशोर डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned while bathing in canal
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में सौदापुर गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय रोशन गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने बताया कि रोशन अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई है।
Trending Videos

जाटल रोड की भगत कॉलोनी निवासी समशुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा रोशन रविवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। दोपहर को करीब एक बजे नहर में नहाते समय रोशन और उसका एक अन्य दोस्त गहरे पानी में चले गए। दो तो किसी तरह से बाहर निकला आया, लेकिन रोशन तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों की के साथ मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाया। साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने भी करीब 10 किमी तक नहर में सर्च अभियान चलाया। लेकिन रोशन का कोई पता नहीं चल सका। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि देर शाम तक अभियान चलाया गया। सोमवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed