{"_id":"6a1beac74f5a1a40110bd0ec","slug":"video-gada-ma-beda-paravasha-parakashha-ma-thakha-utasaha-pahal-pal-ma-2182-abhayaratha-hae-shamal-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बीएड प्रवेश परीक्षा में दिखा उत्साह, पहली पाली में 2182 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बीएड प्रवेश परीक्षा में दिखा उत्साह, पहली पाली में 2182 अभ्यर्थी हुए शामिल
गोंडा में रविवार को पांच केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 2352 अभ्यर्थियों में से 2182 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 170 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर पहली पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा। अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा को सामान्य से मध्यम स्तर का बताया। अभ्यर्थियों ने कहा कि समय प्रबंधन करने वाले छात्रों के लिए प्रश्नों को हल करना आसान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।