{"_id":"6a1c747947b9dc01e7082bb4","slug":"utraula-ayodhya-highway-will-be-widened-by-rs-18-crore-gonda-news-c-100-1-gon1003-159374-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 करोड़ से चौड़ा होगा उतरौला-अयोध्या राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 करोड़ से चौड़ा होगा उतरौला-अयोध्या राजमार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 31 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। नेपाल को रामनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयागराज से जोड़ने वाले उतरौला-अयोध्या राज्यमार्ग के निर्माण कार्य में तेजी आई है। शासन ने 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। इससे निर्माण कार्यों को गति मिलने के साथ लोगों को जल्द बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उतरौला-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज राज्य मार्ग-9 का सात से 10 मीटर तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। गत वित्तीय वर्ष में बलरामपुर सीमा से टिकरी जंगल तक करीब 20 किमी लंबे मार्ग के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था को नामित कर 13.09 करोड़ रुपये जारी किए गए, जिससे निर्माण कार्य शुरू कराया गया। अब शासन ने 18 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि चौड़ीकरण के लिए आवश्यक पेड़ों की कटान और भूमि संबंधी औपचारिकताओं हेतु वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगा गया है। विभाग की कोशिश है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। मार्ग चौड़ा होने से देवीपाटन मंडल के बलरामपुर और श्रावस्ती से अयोध्या का सफर आसान होगा। साथ ही नेपाल से अयोध्या और प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इधर, देवीपाटन मंडल में 13 सेतु निर्माण कार्यों को भी गति मिली है। शासन ने गोंडा और बहराइच की परियोजनाओं के लिए 9.55 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गोंडा जिले में विभिन्न संपर्क मार्गों और नालों पर निर्माणाधीन 10 लघु सेतुओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।
वहीं धानेपुर-दतौली मार्ग से उज्जैनीकला मार्ग पर बिसुही नदी पर प्रस्तावित लघु सेतु के लिए 2.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बहराइच में भी तीन बॉक्स कलवर्ट परियोजनाओं को वित्तीय सहायता दी गई है।

Trending Videos