सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five-storey building collapsed in Delhi; Gonda doctor lost his life

Gonda News: दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढही गोंडा के डॉक्टर की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 31 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five-storey building collapsed in Delhi; Gonda doctor lost his life
रवि प्रकाश।
विज्ञापन
तरबगंज। कस्बे के रामपुर निवासी डॉ. रवि प्रकाश वर्मा की दिल्ली में हुए हादसे में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रवि प्रकाश रूस से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद दिल्ली में रहकर करीब सात माह से पीजी के साथ ही प्रैक्टिस सर्टिफिकेट के लिए तैयारी कर रहे थे।
Trending Videos


पिता राम प्रकाश वर्मा ने बताया कि दिल्ली के महरौली क्षेत्र में वह शनिवार रात दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए निकले थे। तभी पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे के नीचे रवि सहित कई लोग दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने मलबे के नीचे से निकालने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिता अपने सगे संबंधियों के साथ दिल्ली पहुंचे, जहां से शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। रवि प्रकाश पांच भाई बहनों में सबसे बड़े थे। दो भाई सत्यम वर्मा, सुंदरम वर्मा, बहन शिवानी व शुभी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed