{"_id":"69f783e700dadc34100d3228","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-panipat-haryana-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; जीरो एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पड़ोसी युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; जीरो एफआईआर दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 03 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद किशोरी को उसकी मां के साथ भेज दिया लेकिन इस मामले में किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश नहीं किया गया। जिस कारण किशोरी की काउंसिलिंग नहीं हो पाई।
Crime
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। शनिवार को किशोरी अपनी मां के साथ मौसी के घर पानीपत पहुंची तो उसके पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से संबंधित होने के कारण शहर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी। उधर, पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किए बिना ही वापस भेज दिया। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन ने कहा कि जांच अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
शनिवार को महिला अपनी 15 साल की बेटी के साथ बिहार से अपनी बहन से मिलने के लिए पानीपत पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर बेटी के पेट में दर्द हुआ तो वह उसे दिखाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गई। जहां पर चिकित्सकों ने जांच की तो किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी व उसकी मां को थाने पर ले आई। जहां पर पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
Trending Videos

किशोरी ने बताया कि वह बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली है। उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने फरवरी 2026 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिस कारण कारण वह गर्भवती हुई। पुलिस ने किशोरी की मां के बयान के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर बिहार के औरंगाबाद जिले में भेज दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बिहार भेज दी गई है।
बाल कल्याण समिति के सामने नहीं किया पेश
पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद किशोरी को उसकी मां के साथ भेज दिया लेकिन इस मामले में किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश नहीं किया गया। जिस कारण किशोरी की काउंसिलिंग नहीं हो पाई। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने कहा कि उनके सामने किशोरी को पेश नहीं किया गया, इसके लिए संबंधित जांच अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।