फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officers should ensure maximum submissions for the 'Idea Box'.

Panipat News: आइडिया बॉक्स के लिए ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराएं अफसर

Tue, 28 Jul 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Officers should ensure maximum submissions for the 'Idea Box'.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में अब विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचारों को खोजने के लिए आइडिया बॉक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना 2026-27 के तहत एससीईआरटी ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला विज्ञान विशेषज्ञों को अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी 15 सितंबर तक अपने मौलिक वैज्ञानिक आइडिया ऑनलाइन भेज सकेंगे। एससीईआरटी के अनुसार आइडिया अपलोड करने से पहले प्रत्येक विद्यालय में आइडिया बॉक्स प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों से समाज, पर्यावरण, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, स्वच्छता और दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान से जुड़े नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक विद्यालय अपने सर्वश्रेष्ठ पांच आइडिया चयनित कर ई-एमआईएएस पोर्टल पर अपलोड करेगा। पहले से पंजीकृत विद्यालयों को भी पांचों नामांकन भेजने के लिए कहा गया है, जबकि अपंजीकृत विद्यालयों को पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को अंतिम तिथि से पहले नामांकन पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पोर्टल पर अंतिम समय में तकनीकी दबाव से बचा जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान, समस्या समाधान और नवाचार की संस्कृति विकसित करना है।

60 सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
योजना में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। चयनित एक लाख नवाचारों को मॉडल निर्माण के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए 60 सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिलेगा।


सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में आइडिया बॉक्स प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही हैं। प्रत्येक विद्यालय से पांच श्रेष्ठ एवं मौलिक वैज्ञानिक आइडिया पोर्टल पर अपलोड कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। -संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed