{"_id":"69cd91b3a79e644ad1001204","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-construction-work-in-mch-wing-officer-reprimanded-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154771-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एमसीएच विंग में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अधिकारी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एमसीएच विंग में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, अधिकारी को लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार के एसीएस (अतिरिक्त मुख्य सचिव) एके सिंह ने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन एमसीएच महिला एवं चाइल्ड अस्पताल, ओपीडी और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में मंगलवार रात की बारिश का पानी जमा मिलने पर नाराजगी जताई। इसके साथ एमसीएच विंग में निर्माण कार्य पर प्रश्न उठाए। उन्होंने स्टील की ग्रिल की गुणवत्ता और लगाने के तरीके को गलत बताया और अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए। एके सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को ऊपर से नीचे तक लगाई काले रंग की पाइप की जानकारी मांगी तो वे कुछ भी नहीं बता पाए। उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई और पूरी जानकारी आधे घंटे में देने के आदेश दिए। इसके साथ एमसीएच विंग के निर्माण में देरी पर अधिकारियों से जवाब मांगा।
एसीएस एके सिंह दोपहर करीब 12:20 बजे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। वे यहां करीब 12:40 बजे तक रहे। उन्होंने अपने 20 मिनट के निरीक्षण के दौरान में पूरे अस्पताल के दयनीय हालात को देखा। एके सिंह सबसे पहले अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। यहां पंजीकरण के कार्य की जानकारी ली। वे इसके बाद इमरजेंसी में पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में निर्माणाधीन एमसीएच विंग का निरीक्षण किया।
वे अस्पताल की ओपीडी से एमसीएच विंग की तरफ जाने लगे तो परिसर में बारिश का पानी खड़ा मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और इसके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएच विंग में पाइपों के बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि इनमें कौन सी पाइप काे किस प्रयोग में लगाया जाएगा। अधिकारी इसके बारे में कुछ भी नहीं बता पाए। वे अंदर जाने लगे ताे गेट पर लगाई ग्रिल हाथ लगाने पर ही हिल गई। उन्होंने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में देरी पर भी नाराजगी जताई। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व सीएमओ डॉ. विजय मलिक मौजूद रहे।
बॉक्स
गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर
अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जिला स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही राज्य की वास्तविक प्रगति का आधार है। एसीएस ने कहा कि जिले में संचालित योजनाएं सरकार के विकास मॉडल की असली तस्वीर पेश करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से 25 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से संबंधित सुविधाओं और फीस व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
Trending Videos