सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ransom demanded after reaching Gangoh; collection was to be made in Rohtak.

Panipat News: गंगोह पहुंचकर मांगी फिरौती रोहतक में करनी थी वसूली

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ransom demanded after reaching Gangoh; collection was to be made in Rohtak.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। कबीर का अपहरण करने की योजना बदमाशों ने पहले ही बना ली थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाश करीब 215 किमी. के सर्कल में घूमते रहे। पहले यूपी के सहारनपुर के गंगोह में पहुंचे और करीब साढ़े 11 बजे करीब के फोन से ही डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती की कॉल की। इसके बाद वापस पानीपत आए और गोहाना होते हुए रोहतक पहुंचे।

सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस के साथ करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली थी। टीम ने जब जांच की तो कुछ तथ्य सामने आए। थर्मल के पार्क में खेलते हुए करीब दिखाई दिया। करीब साढ़े सात बजे वह उसके साथ विशाल भी नजर आया। इसके बाद वह दोनों वहां से निकल गए। पुलिस ने उनकी तलाश की तो पता चला कि कबीर के नंबर से उनके पिता के फोन पर कॉल आई और डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। नंबर की लोकेशन थर्मल से करीब 76 किमी दूर सहारनपुर के गंगोह के आस-पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम गंगोह की ओर रवाना हुई तो बदमाशों की लोकेशन वापस पानीपत की ओर मिली। कुछ दूर बाद ही बदमाशों की लोकेशन गोहाना के आस-पास मिली। पुलिस पुलिस ने गोहाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन बदमाश वहां से भी निकल गए और शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनकी लोकेशन रोहतक के किलोई गांव में मिली। इस दौरान करीब 215 किमी के सर्कल में घूमते रहे।
विज्ञापन

विशाल, आदेश और उनकी शादी शारदा के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है। जिसमें कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। बदमाशों ने दो पार्टी तैयार की थी। एक पार्टी ने अपहरण क बच्चे को रोहतक में शारदा के पास रखना था। वहीं, दूसरी पार्टी को फिरौती के पैसे लेने के लिए तैयार किया गया था।

कुटानी रोड से 1500 रुपये में किराये पर ली थी कार
बदमाशों ने अपहरण के लिए 1500 रुपये में कुटानी रोड से किराये पर कार ली थी। इसी से वे कबीर को लेकर यहां से वहां तक घूमते रहे। इस प्रकरण के दौरान उन्होंने करीब 215 किलोमीटर की दूरी तय की। इस बीच पुलिस लगातार उनकी निगरानी कर रही थी और इसी वजह से वे धर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed