सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways drivers on emergency duty, passengers upset as 20 routes affected

Panipat News: इमरजेंसी ड्यूटी पर रोडवेज के चालक, 20 रूट प्रभावित होने से यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers on emergency duty, passengers upset as 20 routes affected
दमकल कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को संबोधित करते वक्ता। यूनियन - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पानीपत। रोडवेज के 20 चालक दमकल विभाग में इमरजेंसी ड्यूटी पर भेजे गए हैं, ऐसे में रोडवेज के लोकल और अन्य 20 रूट प्रभावित हो रहे हैं। इन रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बता दें कि 100 दमकलकर्मी मांगों के समर्थन में आठ अप्रैल से लगातार हड़ताल पर हैं ऐसे में दमकल गाड़ियों को चलाने के लिए रोडवेज से चालक लिए गए हैं।
Trending Videos

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने बुधवार को हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मियों का समर्थन किया है, साथ ही उन्होंने दमकल कर्मियों की मांगोंं को भी जायज बताया है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों के कारण 20 रोडवेज चालकों को दमकल विभाग में शामिल किया गया है। इससे लोकल रूटों पर बसों के पहिये थम गए हैं। जिले में 67 लोकल रूटों में से 20 लोकल रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज यूनियन नेता सतीश पंवार और सुल्तान मलिक ने बताया कि दमकल विभाग में 20 रोडवेज चालकों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे लोकल और अन्य रूटों पर बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने दमकल कर्मियों की मांगों को पूरा कराने की मांग की है, साथ ही मांगों को न मानने पर रोडवेज यूनियन द्वारा समर्थन दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के साथ ही दमकम कर्मियों को भी सभी सुविधाएं दी जाएं। रोडवेज चालकों को दमकल विभाग में भेजने के बाद रोडवेज को रोजाना राजस्व कम होने से भी नुकसान सहना पड़ रहा है। इस बारे में रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज चालकों के दमकल विभाग में डयूटी सौंपने के बाद भी सभी रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर सुल्तान सिंह, हवा सिंह, सुखबीर देशवाल और निरंजन भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed