सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanatan Bhakti Satsang was inaugurated with Bhoomi Pujan.

Panipat News: भूमि पूजन से हुआ सनातन भक्ति सत्संग का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Bhakti Satsang was inaugurated with Bhoomi Pujan.
विज्ञापन
पानीपत। विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल द्वारा चार दिवसीय विराट सनातन भक्ति सत्संग के लिए मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में रविवार को भूमि पूजन हुआ। चार दिवसीय कार्यक्रम दो से पांच अप्रैल तक सुधांशु महाराज के सानिध्य में होगा।
Trending Videos

पंडित रवि शास्त्री ने हवन किया। मंडल के प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम में सत्संग के दौरान तीन और चार अप्रैल को सुबह नौ से 11 बजे तक बच्चों के लिए विशेष सत्र किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा 10 गुरुकुल बनाए जाएंगे। इनमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा, रहन-सहन के साथ छात्रवृति दी जाएगी। चार अप्रैल को संत सम्मेलन में देशभर के संत हिस्सा लेंगे। पांच को गुरुमंत्र दीक्षा का कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल को असंध रोड रामलाल चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 108 महिलाएं मंगल कलश धारण करेंगी। हवन में आरएन रावल, पुरुषोत्तम शर्मा, पंडित हुकुमचंद शास्त्री, अशोक बांगा, यशपाल चौधरी, इंद्र चुघ, भीम डुडेजा, गिरीश अरोड़ा, राजू शर्मा, नरेंद्र चुघ ने आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed