सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewing empowered Nishu, farming empowered her to become a progressive farmer.

Panipat News: सिलाई से निशु बनीं सशक्त, खेती से प्रवीण बने प्रगतिशील किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sewing empowered Nishu, farming empowered her to become a progressive farmer.
विज्ञापन
इसराना, समालखा। हिसार के चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि मेले में पानीपत के दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos

नौल्था गांव की निशु ने सिलाई कढ़ाई कर न केवल खुद को सशक्त किया है। बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है। वहीं, बिलासपुर के किसान प्रवीण ने परंपरागत खेती को छोड़कर मक्का की खेती कर खुद को प्रगतिशील किसान के रूप में साबित किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी दोनों को कृषि मेले में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से हिसार में कृषि मेले में की शुरूआत होगी। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कृषि और उससे संबंधित विभिन्न व्यवसायों व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पानीपत के इसराना क्षेत्र के नौल्था गांव की निशु का नाम भी शामिल हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा के संयोजक डा. सतपाल सिंह ने बताया कि निशु ग्रोवर को सिलाई कढ़ाई में महिला सशक्तिकरण के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। निशु ने पहले केवीके ऊझा में ही प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद अपना खुद का काम शुरू किया।
वहीं, निशु ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाया हुआ है और वह गांव में ही सिलाई कढ़ाई का काम खुद भी करती हैं। दूसरी महिलाओं को भी सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बना रही है। निशु ने गांव में ही अटल सेवा केंद्र भी खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed