सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper returns Rs 12,000 transferred online by mistake

Panipat News: दुकानदार ने गलती से ऑनलाइन ट्रांसफर किए 12 हजार लौटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper returns Rs 12,000 transferred online by mistake
पीड़ित को पैसे देते संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा और दुकानदार। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पानीपत। इंसार बाजार के दुकानदार प्रतीक चावला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दुकानदार ने सोनीपत के खुबडू गांव के संदीप के गलती से ऑनलाइन ट्रांसफर किए 12 हजार रुपये लौटा दिए हैं। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने प्रतीक चावला की सराहना की है। खुबडू गांव के संदीप ने बताया कि वह पिछले दिनों किसी को ऑनलाइन भुगतान कर रहा था। उनके मोबाइल से किसी दूसरे नंबर पर 12 हजार रुपये का भुगतान चला गया। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की तो यह नंबर इंसार बाजार के दुकानदार प्रतीक चावला का मिला। उनकी न्यू चावला क्लॉथ एंपोरियम के नाम से दुकान है। उन्होंने उनसे फोन पर बात की। प्रतीक चावला बुधवार को संदीप को अपने साथ संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा के पास लेकर गए। उन्होंने सत्यता जानने के लिए उनके मोबाइल से 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। संदीप ने उनके सामने 100 रुपये का भुगतान किया उनको सही लगने पर संदीप के खाते में 12100 रुपये वापस कर दिए। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने बताया कि लोगों को ऑनलाइन भुगतान करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed