{"_id":"69f3c9d0e4603ca97505c688","slug":"shortage-of-buses-on-sonipat-route-people-have-to-travel-in-the-heat-panipat-news-c-244-1-pnp1006-156359-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सोनीपत रूट पर बसों की कमी, गर्मी में करना पड़ रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सोनीपत रूट पर बसों की कमी, गर्मी में करना पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण उन्हें कड़ी धूप में खड़े होकर कई घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। पानीपत से सोनीपत रूट पर चार बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी सोनीपत के लिए बस न मिलकर उन्हें मुरथल उतरकर ऑटो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। इसके लिए यात्रियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। पानीपत से सोनीपत के लिए यात्रियों के लिए 70 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
यात्री सुरेश, सुमित और हितेश ने बताया कि वह रोडवेज बसों के माध्यम से रोजाना पानीपत से सोनीपत जाते है। सोनीपत रूट पर यात्रियों के लिए चार बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा यात्रियों को निजी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ता है। सुबह पहली बसों में यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण यात्रियों को बस में खड़े होने की भी जगह नहीं मिल पाती है। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों ने रूट पर अन्य बसाें के संचालन की मांग की है।
वर्जन :
पानीपत से सोनीपत रूट पर चार बसों का संचालन किया जाता है। यात्रियों के लिए सोनीपत के लिए 70 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की संख्या में बढ़ाई जाएगी।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
Trending Videos