पानीपत। समाधान शिविर अब सिर्फ औपचारिकता साबित होने लगे हैं। शिविरों में लोग फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है, ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। वीरवार को भी जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। हर बार की तरह अधिकारी समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे लेकिन इस बार भी फरियादियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
वीरवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर में 21 लोगों ने शिकायत रखी। इनमें ज्यादातर पेंशन, पीपीपी और राशन कार्ड की रही। लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाया, ऐसे में उनको प्रशासनिक अधिकारियों के पास आकर भी मायूस होकर लौटना पड़ा, इनमें से कई तीन से चार बार समाधान शिविर में आ चुके हैं। जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में सुबह 10 बजे जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू किया। र
प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त करीब एक घंटे बाद अन्य बैठक के लिए चले गए, इनके बाद संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने शिविर में समस्या सुनीं। जैसे ही घड़ी की सुई में दोपहर के 12 बजे तो प्रशासनिक अधिकारी उठकर चले गए, इसके बाद भी फरियादी अपनी समस्या के समाधान के इंतजार में खड़े रहे। शिविर में पहुंचे 21 में से ज्यादातर लोग बिना समस्या समाधान के लिए लौटे।

जनता समाधान शिविर में लगी फरियादियों की भीड़। संवाद

जनता समाधान शिविर में लगी फरियादियों की भीड़। संवाद

जनता समाधान शिविर में लगी फरियादियों की भीड़। संवाद