{"_id":"69851306420c8e5ac7037bd7","slug":"students-who-presented-models-at-the-state-level-science-exhibition-were-honored-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151759-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के दो विद्यार्थियों के राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल सराहनीय रहे। दोनों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदर्शनी ने जिले से सात विद्यार्थियों ने नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए थे, इनमें से सावन और सोनिया के मॉडल उपविजेता रहे। प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने वीरवार को विद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 31 जनवरी और एक फरवरी को हुई। दो दिवसीय प्रदर्शनी में जिले के सात चयनित विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित अपने विज्ञान मॉडल और परियोजनाएं प्रस्तुत कीं, इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा की छात्रा सानिया ने कचरे के जैव-योद्धा (बायो वॉरियर्स ऑफ वेस्ट) विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने प्राध्यापिका पिनाज की अगुवाई में मॉडल बनाए थे। सानिया ने अपने मॉडल में कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने के लिए शैवाल (एल्गी) का उपयोग दर्शाया साथ ही शैवाल से जैव ईंधन और जैव प्लास्टिक निर्माण की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया। वहीं, 12वीं कक्षा के छात्र सावन ने न्यूरो सेफ स्टे विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया।
इस मॉडल के माध्यम से उन्होंने आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए छत के पंखे में तकनीकी संशोधन का सुझाव दिया था साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद के कारणों पर प्रकाश डालते हुए दर्शाया कि किस प्रकार अवसाद की पहचान कर समय रहते उपचार संभव है।
Trending Videos