{"_id":"698512d3f4207f0f240b9069","slug":"the-tenant-fraudulently-got-a-limit-of-15-crore-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151734-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किराएदार ने फर्जी तरीके से कराई डेढ़ करोड़ की लिमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किराएदार ने फर्जी तरीके से कराई डेढ़ करोड़ की लिमिट
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड स्थित एक फैक्टरी के मालिक के साथ डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि किरायेदार ने जर्मनी से टेक्सटाइल के माल का फर्जी खरीद ऑर्डर दिखाकर उनकी फैक्टरी पर बैंक से डेढ़ करोड़ की लिमिट करा ली, पहले बैंक को भी रुपये देने से मना कर दिया और अब विदेश के नंबर से धमकी दी जा रही है। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एल्डिको के सतेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी और आजाद सिंह की बरसत रोड पर साझेदारी में एक फैक्टरी है। शिमला गुजरान गांव के सुनील को अप्रैल 2015 से किराये पर दे रखा था। सुनील ने उन दोनों को झांसा दिया कि उसे जर्मनी से बहुत बड़े ऑर्डर मिले हैं, उनको काम पूरा करने के लिए रुपयों की जरूरत है। उन्होंने बैंक में गारंटी देने की बात कही और दो साल में सारा कर्ज चुकाने का भरोसा दिया। सुनील के परचेज ऑर्डर को सही मानकर फैक्टरी बैंक में गारंटी के तौर पर रख दी।
यूको बैंक ने 1.5 करोड़ की लिमिट जारी कर दी। सुनील ने फरवरी 2023 से मार्च 2024 तक केवल 28.50 लाख रुपये जमा कराए और बाकी रुपये जमा नहीं कराए। बैंक ने नोटिस भेजा तो सुनील ने 20 अगस्त 2024 को ईमेल के माध्यम बैंक को ऋण चुकाने में असमर्थ होने का जवाब दिया। बैंक ने वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी, उनको मजबूरीवश ब्याज समेत बैंक की पूरी राशि चुकानी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील ने फर्जी खरीद ऑर्डर दिखाया था, उसने इसको अपने स्तर पर तैयार किया था, उनको अब विदेश के नंबर से धमकी दी जा रही है।
केस वापस नहीं लेने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, इस संबंध में थाना पुलिस सेक्टर-13-17 के दलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने एल्डिको के सतेंद्र सिंह की शिकायत पर सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बैंक से भी जानकारी मांगी हैं। इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos