सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The commission agents raised the demand to speed up the lifting

Panipat News: आढ़तियों ने उठान में तेजी लाने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
The commission agents raised the demand to speed up the lifting
अनाज मंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
विज्ञापन
इसराना। अनाज मंडी में उठान की रफ्तार ढीली होने से अनाज के ढेर मंडी की सड़कों पर डालने पड़ रहे है। अनाज मंडी से अभी तक मात्र 27.18 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। उपायुक्त द्वारा तीन बार अनाज मंडी का दौरा व एसडीएम द्वारा सोमवार को खरीद एजेंसियों व ट्रांसपोर्टर की बैठक में दिए जल्द उठान के निर्देश पर कितना अमल होगा ये तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल उठान के हालात संतोषजनक नहीं लग रहे।
Trending Videos

एसडीएम नवदीप नैन खरीद एजेंसियों व ट्रांसपोर्टर को उठान ढीला होने पर कार्रवाई की चेतावनी दे चुके है। अनाज मंडी से गेहूं के बैग का उठान होने के उपरांत ही किसान के खाते में पेमेंट आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, आढ़ती राजबीर मलिक, सुरेंद्र सिंह, विकास घनघस ने उठान धीमा होने पर चिता जताई और उठान में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उठान जल्द नहीं हुआ तो किसानों के लिए गेहूं डालने की जगह नहीं मिलेगी। अनाज मंडी में सोमवार शाम तक 452317 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से खरीद एजेंसियों ने 312801 क्विंटल गेहूं खरीदा है। अनाज मंडी में अब तक हुआ 122942 क्विंटल का उठान हो पाया है जो मात्र 27. 18 प्रतिशत बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed