सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The MLA asked for action against the policemen.

Panipat News: विधायक ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए कहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
The MLA asked for action against the policemen.
विज्ञापन
सनौली। जमीनी विवाद में उझा गांव के जितेंद्र के चांदनीबाग थाने की छत से कूदने के मामले पर समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने थाना चांदनी बाग के प्रभारी संदीप से बात कर जितेंद्र पर दबाव बनाने के मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ उनके कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने साफ कहा कि आरोपियों और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मुख्यमंत्री और डीजीपी को शिकायत करेंगे।
Trending Videos

विधायक मनमोहन भड़ाना ने मंगलवार को उझा गांव पहुंचकर घायल जितेंद्र का हाल जाना। विधायक ने थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप से बात की। संदीप ने बताया कि इस मामले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विधायक उनकी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने को भी कहा। विधायक ने कहा कि इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें लाइन हाजिर किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह एसपी से खुद बात करें। साथ ही मुख्यमंत्री और डीजीपी से बात की जाएगी। उधर, थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला : उझा गांव के जितेंद्र ने 13 अप्रैल को थाना चांदनीबाग की छत से छलांग लगा दी थी। जिससे वह घायल हो गए थे। उनकी पत्नी अनिता ने बताया था कि उनका परिवार में विवाद चल रहा है। पुलिस ने उनके पति को पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां पर दो पुलिसकर्मियों ने उन पर एक कागज पर हस्ताक्षर करने के दबाव बनाए थे। जिससे वह छत से कूद गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed