{"_id":"69baffd7551460a50b0833fe","slug":"the-contractor-refused-to-run-the-canteen-at-the-academy-citing-lack-of-gas-cylinders-leaving-the-players-in-a-state-of-disarray-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153994-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठेकेदार ने गैस सिलिंडर न मिलने की बात कह एकेडमी में कैंटीन चलाने से किया इन्कार, खिलाड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठेकेदार ने गैस सिलिंडर न मिलने की बात कह एकेडमी में कैंटीन चलाने से किया इन्कार, खिलाड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिलिंडर लेकर जाते एक युवक।
विज्ञापन
पानीपत। एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध न होने पर खेल एकेडमी और स्कूलों में चल रही रसोई पर भी असर पड़ने लगा है। शिवाजी स्टेडियम में वॉलीबॉल की आवासीय एकेडमी के ठेकेदार ने सिलिंडर की उपलब्धता न होने पर कैंटीन चलाने से इन्कार कर दिया है। ठेकेदार के 31 मार्च को टेंडर पूरा होने से पहले ही हाथ खड़े करने से खिलाड़ियों को खाने की परेशानी बढ़ गई है। खेल विभाग ने आनन फानन में नया टेंडर लगाया है।
विभाग ने तब तक ठेकेदार को ही खाना देने के लिए राजी किया है। वहीं शहर समेत जिले में एजेंसियों पर गैस के लिए मांग लगातार बढ़ रही है। लोग सुबह से देर शाम तक सिलिंडर के लिए एजेंसी और गोदाम पर लाइन में खड़े होने को मजबूर हैं। कंपनियों का ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम भी गति नहीं पकड़ पा रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर का कोटा तय करने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। विभागीय टीम ने अवैध रूप से सिलिंडर प्रयोग करने की स्थिति में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। विभाग ने सात सिलिंडर बरामद किए हैं।
खेल विभाग की ओर से शिवाजी स्टेडियम में वाॅलीबाॅल खेल की रिहायशी एकेडमी चल रही है, इसमें 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों को वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 500 रुपये प्रति खिलाड़ी की दर से भोजन दिया जाता है। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच, व डिनर है। ठेकेदार ने गैस सिलिंडर न मिल पाने की कहकर कैंटीन में खाना देने में असमर्थता जता दी। खेल विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से बात की और खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में बताया, इसके बाद ठेकेदार ने 31 मार्च तक कैंटीन चलाने का भरोसा दिया। वहीं खेल विभाग ने नया टेंडर लगाया है, इसके लिए 23 मार्च तक टेंडर भरा जा सकेगा। खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान पर खेलने के बाद पूरी डाइट की जरूरत होती है। वे कैंटीन में खाने के साथ अपने स्तर भी खाने का सामान लेकर आते हैं।
विभागीय टीम ने अवैध प्रयोग रोकने को उतरी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अवैध रूप से सिलिंडर प्रयोग करने की स्थिति में कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने बुधवार को सात सिलिंडर जब्त किए हैं। इनमें व्यवसायिक स्थानों पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग किया जा रहा था। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि गैस सिलिंडर पर्याप्त संख्या में हैं। लोगों को आपाधापी नहीं मचानी चाहिए।
ऑनलाइन नहीं होने पर सीधे पहुंच रहे
गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम गति नहीं पकड़ पा रहा है। लोगों के पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज तक नहीं आ रहा है। ऐसे में लोग बुधवार को सुबह ही एजेंसी पर पहुंच गए। एजेंसी बुकिंग के बाद गोदाम से सिलिंडर लिया। ज्योति कॉलोनी के रमेश ने बताया कि वह तीन दिन से ऑनलाइन बुक करने के प्रयास में लगा था। उनका सिलिंडर बुक नहीं हो पाया। उन्होंने बुधवार को एजेंसी पर आकार सिलिंडर बुक कराना पड़ा।
आवासी एकेडमी में कैंटीन के लिए ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने कैंटीन चलाने से मना कर दिया है। अब नया टेंडर लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- धुरेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी।
Trending Videos