सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The pass percentage for class 12th was 90.84 percent, ranking third in the state.

Panipat News: 12वीं का 90.84 प्रतिशत रहा परिणाम, प्रदेश में तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The pass percentage for class 12th was 90.84 percent, ranking third in the state.
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार शाम को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिले का परीक्षा परिणाम 90.84 प्रतिशत रहा। यह गत वर्ष से 0.90 प्रतिशत अधिक रहा। गत वर्ष 12वीं का परीक्षा परिणाम 89.94 प्रतिशत था। इसके साथ जिले ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।
Trending Videos

बीते वर्ष पानीपत चौथे स्थान पर था। इस बार एक पायदान ऊपर पहुंचकर तीसरे स्थान पर काबिज हुआ है। परिणाम में प्रदेश में औसत परिणाम के मुकाबले पानीपत का परिणाम 6.17 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। चरखी दादरी 91.08 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले और जींद 91.0 प्रतिशत सहित दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूंह 57.0 प्रतिशत परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा। जिले में 12320 नियमित विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 11191 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 859 परीक्षार्थी की कंपार्टमेंट आई और 270 अनुत्तीर्ण रहे। वहीं प्राइवेट और ओपन स्कूल से 13566 ने परीक्षा दी थी। इनमें 11927 विद्यार्थियों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट, रि-अपीयर व ओपन स्कूल के 1246 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 736 को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed