सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   They had been conducting recce for several days; first they identified the target, then rammed into the vehicle with great force.

Panipat News: कई दिन से कर रहे थे रेकी, पहले पहचाना, फिर मारी जोरदार टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
They had been conducting recce for several days; first they identified the target, then rammed into the vehicle with great force.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। स्कॉर्पियो से कुचलकर तीन दोस्तों की हत्या के मामले की डिकाडला व आसपास के गांव में चर्चा रही। अस्पताल में पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने रेकी की थी। जब तीनों दोस्त सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे उस समय भी स्कॉर्पियो सवार वहां से गुजरे थे, पहचान करने के बाद वापस आकर उन्हें जोरदार टक्कर मारी।

स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन दोस्तों नरेंद्र (45), विनोद (46) और अनीप (35) की जान चली गई।
परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने हत्या की वारदात को हादसा दिखाने की साजिश रची थी। जिस कारण रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। लेकिन घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को देखकर पुलिस को हत्या होने की आशंका हुई। जिसके बाद गहनता से जांच की तो हत्या की वारदात की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे नरेंद्र : ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र पांच भाइयों में चौथे नंबर थे। वह प्रॉपर्टी का काम करते थे और खेती भी देखते थे। उनके एक भाई का समालखा में अस्पताल है। रविंद्र के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

किसान थे विनोद, एक बेटे की हो चुकी है शादी : रविंद्र के दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटे की शादी हो चुकी है और दूसरा पढ़ाई कर रहा है। विनोद खेती करते थे। उनकी नरेंद्र के साथ दोस्ती थी और साथ में प्रॉपर्टी का भी काम देखते थे।
समालखा थाना पुलिस ने नरेंद्र के भाई की शिकायत पर वारदात में नौ लोगों को नामजद किया है।
पुलिस ने हत्या और दंगा करने समेत चार धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सभी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
दोस्तों के साथ स्कूटी से लौटते समय घटना
पंचायत समिति सदस्य अमित ने बताया कि उनके भाई अनीप ग्रीष्मकालीन अवकाश पर मध्य प्रदेश से आए थे। अनीप अपने दोस्त नरेंद्र और विनोद के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से खेत से लौट रहे थे। वे आट्टा गांव की सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी समय गांव के मनीष, संदीप, रवींद्र, नवीन, तुषार, सचिन, नीरज, राजबीर उर्फ राजा और सूरज स्कॉर्पियो में आए।
अमित के मुताबिक, हमलावरों ने नजदीक से आकर तीनों को देखा और फिर गाड़ी पीछे ले गए। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आकर उन्होंने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों करीब सात फीट हवा में उछलकर 25 मीटर दूर खेतों में जाकर गिरे। जोरदार टक्कर से वहां लगे सीमेंट के तीन खंभे भी टूट गए, जिससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त होकर उसमें आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed