सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused arrested in connection with the kidnapping of the XEN's son.

Panipat News: एक्सईएन के बेटे के अपहरण में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in connection with the kidnapping of the XEN's son.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी देंवेद्र उर्फ प्रिंस व विशाल। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। थर्मल पावर प्लांट में तैनात एक्सईएन सुनीता चंद्रावत के 12 साल के बेटे कबीर के अपहरण के मामले में फरार आरोपियों थर्मल कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ प्रिंस व शाहपुर गांव निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 व 2 टीम ने सोमवार देर शाम दोनों को समालखा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण के मामले में पांच आरोपियों थर्मल कॉलोनी निवासी विशाल व देवेंद्र, सुंदर नगर निवासी आदेश, उसकी महिला शारदा और शाहपुर गांव निवासी विशाल के नाम सामने आए थे। पुलिस ने शनिवार सुबह रोहतक के किलाई गांव के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल थर्मल कॉलोनी निवासी विशाल व शारदा को गिरफ्तार कर लिया था। शाहपुर निवासी विशाल व थर्मल कॉलोनी निवासी देवेंद्र फरार हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। एसपी ने चार टीमें बनाकर दोनों की गिरफ्तारी में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरुआत में सोनीपत, रोहतक में लोकेशन मिल रही थी। जहां पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद उनकी लोकेशन झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में मिली। पुलिस ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही वे वापस समालखा क्षेत्र में पहुंचे तो सोमवार देर शाम को सीआईए-2 व 1 की टीमों ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत के सामने पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, आदेश, विशाल व शारदा को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


बाॅक्स

बाॅक्स
अपहरण में दोनों की थी भूमिका
देवेंद्र थर्मल कॉलोनी में रहता है और उसके पिता थर्मल में ही काम करते हैं। देवेंद्र आईटीआई करने के बाद बिजली बोर्ड में अप्रेंटिस कर चुका है। देवेंद्र का घर कबीर के घर से पास है। उसे घर के सदस्यों की पूरी जानकारी थी। उसी ने आदेश को बताया था कि कबीर के माता-पिता दोनों अच्छी नौकरी पर हैं और उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। जिसके बाद आदेश ने अपहरण की योजना तैयार की।विशाल इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है। वह आरोपी आदेश के मामा का बेटा है। उसकी आदेश से अच्छी दोस्ती है और वह नशा करने का आदी है। जिस कारण आदेश ने उसे भी अपने साथ योजना में शामिल कर लिया था। हथियार खरीदने में देवेंद्र के साथ उसकी अहम भूमिका थी।



बाॅक्स


वारदात को इस तरह से दिया था अंजाम

आरोपियों ने अपहरण और फिरौती के लिए दो टीमें बनाई थी। शुक्रवार शाम को बच्चे का अपहरण दो गाड़ियों से लेकर पहुंचे थे। एक कार में थर्मल कॉलोनी का विशाल, आदेश और शारदा थी और दूसरी कार में देवेंद्र और शाहपुर निवासी विशाल थे। गंगोह पहुंचकर फिरौती की कॉल करने के बाद एक टीम वापस पानीपत पहुंचे और जींद से होकर भिवानी और वापस रोहतक पहुंचे। वहीं देवेंद्र और शाहपुर निवासी विशाल यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में घूमते रहे। जिससे पुलिस का ध्यान यूपी में लगा रहे। उन्होंने मुजफ़्फरनगर के एक युवक से दो पिस्तौल, कारतूस और चाकू भी खरीदे थे। शनिवार सुबह वापस सभी रोहतक के किलोई गांव में पहुंचे थे। देवेंद्र ने दो पिस्तौल और चाकू भी आदेश को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed