{"_id":"6a306f0f1e33093ae70a25a0","slug":"a-demand-was-raised-to-curb-illegal-hotels-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158969-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध होटलों पर रोक लगाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध होटलों पर रोक लगाने की मांग उठाई
विज्ञापन
जनता दरबार में समस्या रखते फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। अवैध होटल पर प्रशासन की कार्रवाई ढीली पड़ गई है। ऐसे में लोगों ने किसी प्रकार के हादसे के डर की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की मांग उठाई है। बिशनस्वरूप कॉलोनी के लोगों ने जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में डीसी के सामने इस मामले को उठाया। स्थानीय लोगों ने होटलों में किसी प्रकार के नियमों की पालन न करने के आरोप लगाए। उन्होंने दिल्ली के मालवीय नगर जैसी घटना होने की आशंका जताई। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि अवैध होटलों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन इन पर और सख्ती करेगा।
जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर सोमवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। शिविर में 10 से 12 बजे तक 17 लोगों ने अपनी शिकायतें रखी। इनमें पुलिस विभाग, पेंशन विभाग, सिंचाई विभाग, क्रीड़ा विभाग, शिक्षा विभाग और बिजली निगम से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। बिशन स्वरूप कॉलोनी के निवासियों ने कॉलोनी में संचालित अवैध होटलों पर रोक लगाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि इन होटल में दिल्ली के मालवीय नगर जैसी घटना पानीपत के होटल में भी हो सकती हैं। यहां किसी प्रकार की सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाए जा रहे हैं। होटल में आने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी पूरा नहीं रखा जाता। उपायुक्त ने इस मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। सतपाल ने प्रशासन से डेवलपमेंट चार्ज में राहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान शुल्क आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। सुभाष ने भूमि के इंतकाल से संबंधित समस्या को रखा। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खोतपुरा गांव में पानी का टीडीसी बढ़ा, डीसी ने जांच कमेटी गठित की
खोतपुरा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में जहरीले और प्रदूषित पानी की समस्या को गंभीर बताया और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी का टीडीएस अत्यधिक बढ़ चुका है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए। राजपूताना निवासी सुशील कुमार ने चार माह की लंबित पेंशन के एरिअर का भुगतान कराने की मांग की। उपायुक्त ने पेंशन विभाग के अधिकारियों को मामले का शीघ्र निपटारा कर पात्र लाभार्थी को उसका बकाया भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त मंच है। कोई भी नागरिक सोमवार और वीरवार को जनता समाधान शिविर में रख सकते हैं। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।