{"_id":"6a306f67aa6bfe4e6e0382ff","slug":"sagar-won-the-gold-medal-by-defeating-the-russian-wrestler-3-2-panipat-news-c-244-1-pnp1011-158973-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सागर ने रूस के पहलवान को 3-2 से हरा जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सागर ने रूस के पहलवान को 3-2 से हरा जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
सागर जागलान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव के सागर जागलान ने मंगोलिया के उलानबातर में आयोजित फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में रूस के पहलवान को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता चार से सात जून को आयोजित की गई। सागर ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीता है। प्रतियोगिता में भारतीय कुश्ती दल ने 17 पदक प्राप्त किए हैं। इनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण व नौ कांस्य पदक जीते हैं।
सागर के स्वर्ण पदक जीतने पर नौल्था गांव में खुशी छाई हुई है। सागर को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। मां सरिता गृहिणी हैं और पिता मुकेश जागलान प्राइवेट नौकरी करते हैं। सागर के पिता मुकेश जागलान ने बताया कि सागर ने 2017-18 में 63वीं स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीत कर अपने कुश्ती के सफर की शानदार शुरुआत की थी। इसके उपरांत उन्होंने अंडर -15 एशियन चैंपियनशिप में 2019 में नोयडा में सब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत और बुडापेस्ट अब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2022 में जूनियर नेशनल में रजत, जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य, सिल्वर नेशनल व प्रथम नेशनल रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक, नेशनल गेम्स में रजत पदक, आल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के अलावा कई अन्य पदकों पर कब्जा जमाया। वह मूलरूप से नौत्था गांव के रहने वाले हैं लेकिन कई वर्षों से पानीपत में रह रहे हैं।
बाॅक्स
प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश के पहलवानों ने तीन स्वर्ण पदक और चार कांस्य पदक जीते। झज्जर के दिनेश धनखड़ और सोनीपत के दीपक स्वर्ण पदक जीता है। सोनीपत के जयदीप नरवाल, झज्जर के मोहित कुमार और रोहतक के सुमित और विक्की ने रजत पदक जीते। महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान, रोहतक की मनीषा भनवाला और काजल धौंचक ने स्वर्ण पदक जीते हैं। झज्जर की मानसी हंसिका लांबा और जींद की प्रिया मलिक ने कांस्य पदक और उत्तर प्रदेश की नीलम सिरोही ने एक कांस्य पदक जीता है।