{"_id":"69cd915cf1dc890e18064c94","slug":"three-processions-will-be-taken-out-today-on-the-birth-anniversary-of-veer-hanuman-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154765-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वीर हनुमान के जन्मोत्सव पर आज निकाली जाएंगी तीन शोभायात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वीर हनुमान के जन्मोत्सव पर आज निकाली जाएंगी तीन शोभायात्राएं
विज्ञापन
पूर्वीयान घाटी स्थित सजा हनुमान मंदिर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव के लिए औद्योगिक नगरी तैयार हो गई है। करीब सात-सात किलोमीटर लंबी तीन शोभायात्रा शहर में एक साथ निकाली जाएंगी। दो शोभायात्रा प्राचीन देवी मंदिर से एक साथ शुरू की जाएंगी।
तीसरी शोभायात्रा मॉडल टाउन के मुलतान भवन से शुरू की जाएगी। तीनों संस्थाओं ने शोभायात्रा में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। यात्रा के शुरुआत में प्राचीन देवी मंदिर में ही करीब 20 हजार लोग यात्रा के साथ चलेंगे।
प्रशासन और पुलिस ने इसके लिए यातायात और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। तीनों शोभायात्रा के रूट पर दोपहिया से दूसरे वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इंसार बाजार में यातायात प्लान सुबह नौ बजे से ही प्रभावी होगा। इस दौरान किसी भी वाहन का बाजार में प्रवेश नहीं होगा और दुकानदार भी बाहर सामान नहीं निकालेंगे।
दोपहर बाद दो से रात आठ बजे तक शहर के अधिकतर रास्ते प्रभावित रहेंगे। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव एवं श्री अवध धाम मंदिर वार्षिक महोत्सव और श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति ने बुधवार को अवध धाम मंदिर संयुक्त बैठक कर शोभायात्रा को अंतिम रूप दिया। श्री अवध धाम मंदिर के परमाध्यक्ष दाऊजी महाराज ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर वीरवार को प्राचीन देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएंगी।
समिति के संयोजक सुरेंद्र गर्ग व सुरेश काबरा ने बताया कि देवी मंदिर में 51 हजार हनुमान चालीसा का लक्ष्य रखा है। शाम को सवा सात बजे एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ अलग से किया जाएगा। श्री अवध धाम मंदिर में इसके बाद सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी। कथावाचक राधे-राधे महाराज भागवत कथा वाचन कराएंगे। शोभायात्रा में करीब 11 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इनमें 5100 महिलाएं मंगल कलश धारण करेंगी। वेद पाराशर ने बताया कि पानीपत के इतिहास में दूसरी बार हनुमानगढ़ी के हनुमान साक्षात रूप के दर्शन लोगों को मिलने जा रहे हैं।
Trending Videos