{"_id":"6a83ff4314b891ebd7063be5","slug":"tragic-road-accident-in-panipat-violent-collision-between-a-scooter-and-a-bike-on-gt-road-2-people-killed-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण भिड़ंत, 2 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण भिड़ंत, 2 लोगों की मौत
Tue, 18 Aug 2026 12:14 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने और परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में जीटी रोड पर सेक्टर-6 कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों वाहन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और जीटी रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13/17 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने और परिजनों से संपर्क साधने में जुटी हुई है। इसके साथ ही हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।