Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Crowds of devotees thronged temples in Panipat on the occasion of the third Mangala Gauri fast of the Sawan month, performing prayers and rituals alongside the Mangala Aarti.
{"_id":"6a83d515009f267a1c02b967","slug":"video-crowds-of-devotees-thronged-temples-in-panipat-on-the-occasion-of-the-third-mangala-gauri-fast-of-the-sawan-month-performing-prayers-and-rituals-alongside-the-mangala-aarti-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के तीसरे मंगलगौरी व्रत पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के साथ की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के तीसरे मंगलगौरी व्रत पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के साथ की पूजा-अर्चना
सावन के पावन महीने के तीसरे मंगलवार को जिलेभर के शिवालयों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर-हर महादेव और माता मंगलागौरी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने मंदिरों में विशेष मंगला आरती में हिस्सा लिया और जल, दूध, बेलपत्र व फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 11, प्राचीन देवी मंदिर तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी में तड़के से ही पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में महिलाओं ने मां मंगलागौरी का श्रृंगार कर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
श्री राधा कृष्ण मंदिर दत्ता कॉलोनी के पुजारी आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का हर मंगलवार मां पार्वती के ‘मंगलागौरी स्वरूप’ को समर्पित होता है। उन्होंने सावन के मंगलवार का महत्व बताते हुए कहा कि सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा का जितना महत्व है, उतना ही फलदायी मंगलवार का मंगलागौरी व्रत माना गया है। यह व्रत वैवाहिक जीवन में प्रेम, अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी करता है। शास्त्रों के अनुसार, जो भी श्रद्धालु निष्ठापूर्वक सावन के मंगलवार को पूजा-अर्चना करते हैं, उनके जीवन से दरिद्रता और गृहक्लेश हमेशा के लिए समाप्त हो जाते हैं।
सुबह के समय पूजा-अर्चना के इस दौर के बाद मंदिरों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।