फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Striking workers dumped garbage on the streets; the municipal corporation was unable to clear it all day.

Panipat News: हड़ताली कर्मियों ने सड़कों पर फेंका कूड़ा, निगम पूरा दिन उठा नहीं पाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Striking workers dumped garbage on the streets; the municipal corporation was unable to clear it all day.
पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल और उग्र प्रदर्शन के चलते सोमवार को शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सुबह जीटी रोड और शहर के प्रमुख बाजारों में कूड़ा डाल दिया।
इससे शहर के कई हिस्सों में दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहे। निगम के अनुसार, शहर में करीब 100 टन कूड़ा जमा हो गया है, जिससे जगह-जगह दुर्गंध का माहौल बना रहा। उधर, सफाई व्यवस्था के साथ नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े काम भी प्रभावित रहे। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में कूड़ा फैले होने के कारण दुकानदारों और खरीदारों को भी दिक्कत हुई। निगम प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जीटी रोड पर फैले कूड़े को सड़क किनारे तो करवा दिया, लेकिन उसे पूरे दिन उठाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मांगों पर सहमति, फिर भी लागू नहीं होने से रोष
नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को पालिका बाजार स्थित निगम कार्यालय के नीचे धरना जारी रखा। सफाई कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
सरकार के दो मंत्रियों के साथ हुई वार्ता में 17 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद इन मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में रोष है।

दमकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणबीर नांदल ने बताया कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दो कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि मंगलवार को शहर से कूड़े की एक भी ट्रॉली डंपिंग यार्ड नहीं जाने दी जाएगी।

बाजारों में कूड़े और दुर्गंध से लोग परेशान
दुकानदार रमेश वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर सामने कूड़े का ढेर लगा मिला। आसपास दुर्गंध फैली होने के कारण ग्राहक भी दुकानों पर रुकने से बच रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

विकास नगर निवासी सुनीता रानी ने बताया कि वह जरूरी खरीदारी के लिए बाजार आई थीं, लेकिन जगह-जगह कूड़ा बिखरा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने निगम से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

अमित गुप्ता ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ा काम अटका हुआ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विकास शर्मा ने कहा कि जीटी रोड और शहर के कई हिस्सों में कूड़ा फैला हुआ है। बारिश के मौसम में इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

वर्जन :

कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। उनकी मांगे ऊपर के स्तर की हैं। जीटी रोड और प्रमुख बाजारों से कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक टीमों को लगाया गया है। आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सफाई और जरूरी प्रशासनिक सेवाओं को जल्द सुचारू कराने का प्रयास जारी है।


अरुण, डीएमसी, नगर निगम।

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

पालिका बाजार कार्यालय के नीचे नारेबाजी करते निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed