फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family members created a ruckus after a woman visiting the district civil hospital for a CT scan was molested.

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए आई महिला से छेड़छाड़ पर परिजनों ने काटा हंगामा

Tue, 18 Aug 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 18 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus after a woman visiting the district civil hospital for a CT scan was molested.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार रात करीब 11 बजे सीटी स्कैन कराने के लिए आई महिला मरीज ने ऑपरेटर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को शांत कराया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, सीएमओ ने भी पूरे मामले की जांच बैठा दी है। सीटी स्कैन सेंटर का संचालन कर रही कंपनी से रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज तलब की। कंपनी ने आरोपी ऑपरेटर को नौकरी से हटा दिया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी करीब 57 वर्षीय महिला को रविवार रात करीब 10 बजे सीने में दर्द होने की शिकायत पर परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सकों ने महिला की हालत देखकर सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला के पति और बेटा उसे लेकर सीटी स्कैन सेंटर में लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेटर महिला को अकेले ही सीटी स्कैन करने के बहाने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

करीब चार-पांच मिनट के बाद महिला बाहर आई तो उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही डायल 112 पर फोन पर पुलिस को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। महिला की शिकायत पर आरोपी ऑपरेटर राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, महिला को गंभीर हालत होने के कारण पीजीआई भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने तलब की रिपोर्ट
महिला मरीज के साथ छेड़खानी के मामले का सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने भी संज्ञान लिया है। सीएमओ ने सीटी स्कैन सेंटर का संचालन कर रही कंपनी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। साथ ही घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि ऑपरेटर राकेश को भी फिलहाल नौकरी से हटा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

————वर्जन अपडेटकरेंगे ..
महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed