Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Protest over security at Gohana Medical College following the molestation of intern doctors; demand for increasing the number of guards.
{"_id":"6a84282a55bc928add0bc725","slug":"video-protest-over-security-at-gohana-medical-college-following-the-molestation-of-intern-doctors-demand-for-increasing-the-number-of-guards-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों से छेड़खानी के बाद सुरक्षा को लेकर धरना, गार्ड बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों से छेड़खानी के बाद सुरक्षा को लेकर धरना, गार्ड बढ़ाने की मांग
गोहाना। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, खानपुर कलां में 15 अगस्त की रात दो इंटर्न डॉक्टर छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉक्टरों में रोष है। इंटर्न डॉक्टर छात्राएं मंगलवार को निदेशक कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। उन्होंने मांग की कि जब तक उन्हें सुरक्षा की पुख्ता गारंटी नहीं दी जाती और सुरक्षा गार्डों की संख्या नहीं बढ़ाई जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार 15 अगस्त की रात करीब 15 मिनट के अंतराल में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। एक डॉक्टर रात की ड्यूटी पूरी करके वापस लौट रही थी, जबकि दूसरी डॉक्टर लाइब्रेरी से हॉस्टल की ओर जा रही थी। दोनों के साथ कॉलेज परिसर में ही छेड़खानी की गई।
डॉक्टर छात्राओं ने बताया कि पहली घटना की जानकारी सुरक्षा गार्ड को दी गई, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके करीब 15 मिनट बाद दूसरी इंटर्न डॉक्टर के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन डॉक्टर छात्राओं में सुरक्षा को लेकर डर और रोष बना हुआ है।
इंटर्न डॉक्टरों का आरोप है कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। इसी के चलते उन्होंने निदेशक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।
मीडिया से बातचीत में इंटर्न डॉक्टर छात्राओं ने कहा कि यदि वे संस्थान के अंदर ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत करना चाहती हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कमियां दूर की जा सकें और भविष्य में किसी अन्य डॉक्टर या छात्रा के साथ इस तरह की घटना न हो।
गार्ड की संख्या बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
डॉक्टर छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने, रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्राएं और महिला डॉक्टर रहती हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
एसीपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना 15 अगस्त की है और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है और आरोपी इसी निर्माण कार्य में लगी लेबर में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।