सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Upgradation of Panipat-Jind-Rohtak railway line under trial

Panipat News: पानीपत-जींद-रोहतक रेलवे लाइन के अपग्रेड का कार्य परीक्षणाधीन

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Upgradation of Panipat-Jind-Rohtak railway line under trial
पानीपत-जींद-रोहतक लाइन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-जींद-रोहतक रेलवे लाइन पर का अपग्रेडेशन का कार्य परीक्षणाधीन चल रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की गति में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और वे कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। अब तक इस रेलवे लाइन पर ट्रेनें अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती थीं जिससे यात्रियों को लंबा समय यात्रा में बिताना पड़ता था लेकिन ट्रैक की क्षमता बढ़ाने, नई तकनीक के इस्तेमाल और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के बाद ट्रेनों की गति को बढ़ाने की योजना है।
Trending Videos


इस अपग्रेड कार्य के तहत ट्रैक की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है, इसके साथ ही स्लीपर और बैलास्ट को भी आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है जिससे ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव आसानी से झेला जा सके, इसके अलावा, सिग्नलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सके। तेज गति से ट्रेनें चलने पर न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस अपग्रेडेशन कार्य को परीक्षणाधीन रखा है। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, ट्रेनों की गति और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है, सभी परीक्षण सफल होने के बाद ही ट्रेनों की गति को आधिकारिक रूप से बढ़ाया जाएगा।

- रमेश कुमार, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed