सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   US lowers tariffs Exports and domestic market to see a boost, entrepreneurs say textile industry gain momentum

अमेरिका ने टैरिफ किया कम: निर्यात के साथ घरेलू बाजार में आएगी तेजी, उद्यमी बोले- टेक्सटाइल नगरी को मिलेगी गति

जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Feb 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-1 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने से निर्यातक लगातार घट रहा था, ऐसे में उद्यमियों ने घरेलू बाजार के लिए उत्पाद बनाना शुरू कर दिए थे। अमेरिका के टैरिफ कम करने से निर्यात फिर से तेज होगा, इसके साथ घरेलू बाजार भी बढ़ेगा।

US lowers tariffs Exports and domestic market to see a boost, entrepreneurs say textile industry gain momentum
पानीपत में फैक्टरी में काम करते कारीगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अमेरिका के टैरिफ घटाने से निर्यात के साथ घरेलू बाजार भी बढ़ेगा। निर्यातक और स्थानीय उद्यमी दोनों ही उम्मीद से देख रहे हैं। निर्यातकों ने अमेरिका के बायर्स से भी संपर्क शुरू कर दिया है, इसके जल्द ही सार्थक परिणाम आने की उम्मीद है। अब अमेरिका का निर्यात घटने से कुछ उद्यमियों ने घरेलू बाजार में उपयुक्त उत्पाद बनाने शुरू कर दिए थे।

Trending Videos


पानीपत का टेक्सटाइल बाजार करीब 100 हजार करोड़ रुपये का है, इसमें 20 हजार करोड़ का निर्यात और करीब 80 हजार करोड़ का घरेलू बाजार है। अकेले अमेरिका में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता था। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद निर्यात घट गया था। निर्यातकों को जर्मनी में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल मेले में भी संतोषजनक ऑर्डर नहीं मिल पाए थे, ऐसे में कुछ उद्यमी घरेलू बाजार में प्रयोग लाए जाने वाले उत्पाद बनाना शुरू कर दिए थे। उद्यमियों में स्थानीय बाजार में भी कंपटीशन बढ़ गया था। अमेरिका ने सोमवार को टैरिफ 50 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, इससे पानीपत के निर्यातकों की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी बोले- टेक्सटाइल नगरी को मिलेगी गति
इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-1 के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने से निर्यातक लगातार घट रहा था, ऐसे में उद्यमियों ने घरेलू बाजार के लिए उत्पाद बनाना शुरू कर दिए थे। अमेरिका के टैरिफ कम करने से निर्यात फिर से तेज होगा, इसके साथ घरेलू बाजार भी बढ़ेगा।

उद्यमी गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि अमेरिका के बायर्स के पीछे हटने से निर्यात लगातार कम होता जा रहा था। जर्मनी में 13 से 16 जनवरी को आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल मेले में भी अपेक्षाकृत ऑर्डर नहीं मिल पाए थे। अब निर्यात बढ़ने की उम्मीद है। सनौली रोड के उद्यमी अश्वनी शर्मा ने बताया कि घरेलू बाजार में कंपटीशन लगातार बढ़ रहा था। अब निर्यातकों के अपने मूल उत्पाद बनाने से घरेलू बाजार के उत्पाद बनाने वाले उद्योगों को गति मिलेगी।

अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने से निर्यातक लगातार घट रहा था। अमेरिका में भी स्टोर से सामान खत्म होने के स्तर पर आ गया था। टैरिफ कम होने से निर्यातक बढ़ेगा। यह निर्यातकों के लिए खुशी की बात है। इसे फिर से गति आने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। -ललित गोयल, प्रधान, पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed