सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth murdered by stabbing with needle, body found in ruins

Panipat News: सुए से वार कर युवक की हत्या, खंडहर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by stabbing with needle, body found in ruins
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप विजय नगर के विशाल उर्फ काला (21) की बर्फ तोड़ने वाले सुए से 10-12 वार कर हत्या कर दी। उनका शव सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र में जीटी रोड के साथ लगती दुकानों के खंडहर में मिला है। परिजनों ने भोला चौक निवासी एक युवक पर साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का शक जाहिर किया है। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम को पड़ोस के एक युवक ने घर आकर विशाल की हत्या की बात कही थी। उसकी देर रात तक तलाश की थी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
Trending Videos

विजय नगर के सतीश ने बताया कि उनका छोटा भाई विशाल उर्फ काला रविवार सुबह आठ बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। शाम करीब पांच बजे विशाल ने फोन कर मां को बताया कि वह 13-17 में दोस्तों के साथ है और जल्द ही घर आ जाएगा। लेकिन, वह नहीं आया। करीब नौ बजे कॉलोनी के ही नीशू नाम का एक युवक उनके घर आया और कहा कि ऐसी सूचना मिल रही है कि विशाल की हत्या कर दी गई है। वे जानकारी मिलते ही विशाल की तलाश में लग गए। वे देर रात तक सेक्टर-13-17 में तलाश करते रहे। उन्होंने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत ही गुमशुदगी दर्ज कर विशाल की तलाश शुरू कर दी, लेकिन रातभर तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह को परिजन एक बार फिर सेक्टर-13-17 में तलाश के लिए पहुंचे। करीब साढ़े नौ बजे सतीश उनके दोस्त सचिन और अंकुर ने यमुना एनक्लेव के पास जीटी रोड सर्विस लाइन के पास टूटी पड़ी दुकानों के खंडहर में जाकर देखा तो विशाल का शव पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि विशाल की गर्दन, छाती, पैर में बर्फ तोड़ने वाले सुएं से 10-12 वार किए है। इनसे उनकी मौत हो गई। तहसील कैंप थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ ली है।

बाॅक्स
भोला चौक निवासी युवक पर हत्या का शक
सतीश ने बताया कि विशाल की भोला चौक पर रहने वाले युवक के साथ दोस्ती थी। उन्हें शक है कि उसी ने विशाल को मिलने के लिए बुलाया और अपने आठ-10 साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बाॅक्स
घर बोला था मम्मी मेरा खाना बना देना...में जल्द ही आऊंगा

मम्मी मेरा खाना बना देना, मैं जल्द ही घर आ जाऊंगा...। विशाल के भाई सतीश ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पांच बजे विशाल ने मम्मी को फोन कर कहा था कि वह सेक्टर-13-17 में कुछ दोस्तों के साथ है और जल्द ही घर आएगा। उसने खाना बनाने के लिए भी कहा था। लेकिन वह रात को भी घर पर नहीं आया। जब उन्हें विशाल की हत्या की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत ही उसे उसके नंबर पर कॉल की थी। लेकिन उसका फोन नहीं उठा।
-----
वर्जन
विशाल की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। शक के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।
-बलजीत, प्रभारी, थाना पुलिस तहसील कैंप
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed